November 20, 2026

NEWS TEL

NEWS

सीएसआईआर-एनएमएल द्वारा लिथियम-आयन बैटरी पुनर्चक्रण तकनीक का हस्तांतरण

1 min read

जमशेदपुर : सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर द्वारा 18–20 नवंबर 2026 के दौरान पुरानी लिथियम-आयन बैटरियों के पुनर्चक्रण हेतु विकसित स्वदेशी तकनीक का हस्तांतरण आर2ई टेक्नोलॉजीज प्रा. लि., नई दिल्ली को किया गया। इस तकनीक से लिथियम, कोबाल्ट, निकेल एवं मैंगनीज जैसी मूल्यवान धातुओं की पुनर्प्राप्ति संभव होगी। यह पहल बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, चक्रीय अर्थव्यवस्था तथा आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.