March 18, 2026

NEWS TEL

NEWS

सोना देवी स्मृति नेत्र शिविर में 37 नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण किया गया

जमशेदपुर: स्व. सोना देवी की स्मृति में सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट एवं सोना देवी यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के ऑपरेशन सत्र में कुल 37 नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन सत्र में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. बी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विनायक सहित उनकी चिकित्सीय टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन सोना देवी यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रभाकर सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह एवं समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस के सक्रिय सदस्य राजेश गुप्ता, राकेश मिश्र एवं आदित्य सिंह उपस्थित रहे। ऑपरेशन सत्र के दौरान रेड क्रॉस कार्यकर्ता आशीष कुमार, राजू बिन्द, अशोक कुमार घोषाल, अशोक सिंह एवं प्रतीक सिंह ने सक्रिय सहयोग किया। जानकारी दी गई कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑपरेशन कराए गए नेत्र रोगियों को चश्मा, दवाइयां एवं कंबल प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदा किया जाएगा, जिसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.