November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

कांग्रेस के दिग्गज नेता सह पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस ने किया याद, करोना वारियर के बीच राशन, सैनिटाइजर और मास्क का किया वितरण

राँची: झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता सह पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सह वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, राजेंद्र बाबू मजदूरों के मसीहा और झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। उनका जाना हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी को हम लोग पूरा नहीं कर सकते। पार्टी को जो उन्होंने दिया है उसे हम हमेशा याद रखेंगे।

वहीं दूसरी तरफ महानगर कांग्रेस ने हटिया चौक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में करोना वारियर के बीच राशन, सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया, इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा की राजेंद्र बाबू झारखंड सहित पूरे देश के गरीब मजदूर के हित में काम करते थे और गरीबों के हक की लड़ाई हमेशा से लड़के चले आ रहे थे आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर हम सभी ने गरीबों के बीच खाद्य सामग्री और मास्क सेनिटाइजर का वितरण किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.