June 11, 2026

NEWS TEL

NEWS

पटना में महागठबंधन की दूसरी बैठक आयोजित, तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में बिहार चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति

1 min read

बिहार:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन की दूसरी अहम बैठक गुरुवार, 24 अप्रैल को पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने की, जिसमें कांग्रेस, वाम दलों (सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई-एमएल) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता भी शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में सभी नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीदों को मौन श्रद्धांजलि दी।

बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की प्रचार रणनीति, सीट बंटवारे और गठबंधन की एकजुटता को मजबूत करने पर चर्चा की गई। यह भी तय किया गया कि गठबंधन के सभी निर्णय कोऑर्डिनेशन कमिटी के माध्यम से लिए जाएंगे, जिसकी अध्यक्षता तेजस्वी यादव करेंगे। इस कमिटी में हर दल से दो-दो सदस्य शामिल किए गए हैं, जो चुनावी नीति निर्माण में भाग लेंगे।

बैठक के बाद एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें लिए गए निर्णयों की जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि महागठबंधन की पहली बैठक पिछले हफ्ते आरजेडी कार्यालय में हुई थी, जिसमें कमिटी गठन का निर्णय लिया गया था। इस बार की बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, नेता शकील अहमद और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सहित कई प्रमुख नेता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.