June 11, 2026

NEWS TEL

NEWS

पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के निर्देश पर आज मानगो के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मानगो के कचड़ा का उठाव एवं निष्पादन हेतु एक दिवसीय सांकेतिक धरना का आयोजन मानगो नगर निगम के पास महात्मा गांधी जी के स्मारक के पास दिया गया।

1 min read

धरना से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को माल्यअर्पण किया गया।

जमशेदपुर:नितेश मित्तल ने कहा कि वर्तमान विधायक के NGT में शिकायत करने से विगत 15दिनों से मानगो में कचड़ा का उठाव बंद है, हर चौक चौराहे पे गंदगी का अंबार है , वहां से आने जाने वाले लोग परेशान है, क्योंकि कचड़ा पड़े-पड़े सड़ने लगा है इसलिए अब मानगो छेत्र में महामारी फैलने की संभावना बढ़ गई है।
मानगो नगर निगम द्वारा महामारी को देखते हुए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तक नही करवाया जा रहा है। आज जब कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना देने आए तो आनन फानन में विधायक जी के कुछ लोग ब्लीचिंग का छिड़काव करने लगे। मानगो की जनता समझ गई है कि वर्तमान विधायक सिर्फ और सिर्फ आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे है।
गुड्डू सिंह ने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर मानगो के कचरा का उठाव एवं इसका निष्पादन सुचारू रूप से नहीं किया गया तो मानगो वासियो के साथ मानगो नगर निगम में तालाबंदी की जाएगी, जिसकी जवाब देही मानगो नगर निगम एवं स्थानीय विधायक की होगी।

पप्पू सिंह उज्जैन ने बताया कि पूर्व विधायक श्री बन्ना गुप्ता जी का सपना मानगो को साफ,सूंदर ओर रमणीक मानगो बनाने का था,लेकिन आज परिस्थिति ऐसी है कि हमारा मानगो कचड़े से भरा हुआ मानगो है, बदबू से महकता हुआ मानगो है, जिसे मानगो की जनता कभी बर्दास्त नही करेगी।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड्डू सिंह,पप्पू सिंह उज्जैन, अजय मिश्रा, अखिलेश सिंह,संजय तिवारी, बबुआ झा, नितेश मित्तल, संजय शर्मा, मोहम्मद अख्तर, राकेश दास, शाहनवाज अहमद, बबन शुक्ला, ताकू भाई, सुरेंद्र गुप्ता, प्रभाकर, अश्विनी सिंह, सुबोध पाल, जयदेव शर्मा, शिशु गोप, कृपा मुर्मू ,पवन बिहारी ओझा, निधि मिश्रा, गोपाल यादव,सनी अनुराग, दिनेश लोहार, सूरज प्रकाश, केपी भाई,उमेश शर्मा, अनुज प्रसाद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.