टूंडलाडूंगरी में छत्तीसगढ़ी समाज ने सामूहिक रूप से की गोवर्धन पूजा
1 min read
जमशेदपुर: टूंडलाडूंगरी स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर से छत्तीसगढ़ी समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा की। इस दौरान यादव समाज के ग्वाल-बालों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए घर-घर जाकर गायों की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी लोग गौशाला हनुमान मंदिर के पास एकत्र हुए और गाय की पूजा की। परंपरा के अनुसार गोबर से गाय के खुर के निशान बनाकर लोगों ने उसका तिलक माथे पर लगाया और एक-दूसरे को गले मिलकर गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। बड़ों का आशीर्वाद भी लिया गया। कार्यक्रम में दिनेश कुमार, गिरधारी लाल साहू, मनमोहन लाल साहू, चंद्रिका निषाद, नरेश निषाद, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, चरण कुमार, अजय कुमार, कामेश्वर साहू, परमानंद कौशल, सुकृत दास और रोशन कुमार समेत अन्य लोग शामिल हुए।