February 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

रांची रेलवे डिवीजन में पहली बार लिक्विड ऑक्सीजन को लेकर बना ग्रीन कॉरिडोर

1 min read

राँची: कोरोना काल में झारखंड राज्य के बोकारो शहर ऑक्सीजन पूरे देश के कई राज्यों के लिए वरदान साबित हो रहा है।ऑक्सीजन के लिए पूरे देश में मचे हाहाकार के बीच रांची रेल मंडल ने झारखंड के बोकारो से तीनों टैंकरों में कुल 46.34 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के साथ ट्रेन बोकारो से लखनऊ उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन मुरी रांची, लोहरदगा, होते हुए टोरी स्टेशन 3 घंटे 50 मिनट में पहुंची। देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के साथ मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। इस कड़ी में रांची रेल मंडल की ओर से पहली बार ग्रीन कॉरिडोर ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लिए बनाया गया, जो बोकारो से टोरी तक लगभग 50 टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है। रांची रेल मंडल के परिचालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बता दें कि बोकारो स्टील प्लांट में आईओ नेक्स की मदद से बड़े पैमाने पर तरल ऑक्सीजन का उत्पादन होता है। प्रत्येक दिन 150 टन ऑक्सीजन का उत्पादन यहां होता है। यहां तैयार ऑक्सीजन को बोकारो स्टील प्लांट के साथ-साथ बोकारो के हॉस्पिटल में भी सप्लाई किया जाता है। अब यहां से ऑक्सीजन देश भर के अस्पतालों में भेजा जाएगा।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.