February 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

सोना देवी विश्वविद्यालय में पर्यावरण दिवस पर किया क्या वृक्षारोपण

1 min read

न्यूज़ टेल/घाटशिला: आज सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला ,जमशेदपुर के प्रांगण में – विश्व पर्यावरण दिवस – 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के सभी छात्रों ने भाग लिया। इसमें विभाग के शिक्षक शिक्षिकाओं ने जहां छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया वहीं पर्यावरण के संरक्षण संबंधी विषय पर अपनी असीमित प्रतिभा का परिचय दिया।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कुलपति प्रोफेसर जेपी मिश्रा द्वारा छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरणास्पद सुझाव दिए गए। विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉक्टर गुलाब सिंह आजाद द्वारा छात्र-छात्राओं को विद्यार्थी जीवन में सफल होने के लिए पर्यावरण उपयोगी कई जीवन उपयोगी जानकारी दी गई।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती अनसूया राय , श्रद्धा पंडा , उमेश गुप्ता , प्रॉ. लीना श्रीवास्तव , प्रो. आफ़ताब आलम आदि के द्वारा पौधारोपण किया गया कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अनेक अध्यापक व्याख्याता एवं शिक्षकत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.