देश में एनडीए की सरकार बनने एवं जमशेदपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो की बम्पर जीत से ताम्रनगरी मऊभण्डार में जश्न का माहौल, लड्डू वितरित कर की गई आतिशबाजी
न्यूज़ टेल/घाटशिला: देश में एनडीए की सरकार बनने एवं जमशेदपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो की बम्पर जीत से उत्साहित ताम्रनगरी मऊभण्डार में जश्न का माहौल है। बुधवार की शाम भाजपा नेताओं ने स्थानीय लोगों के संग जमकर खुशी का इजहार किया। मऊभण्डार चौक पर लोगों को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी गई। साथ ही देर शाम जमकर आतिशबाजी कर नारेबाजी की गई।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह पंसस विजय पांडेय ने कहा कि जमशेदपुर में जीत की हैट्रिक लगाकर विद्युतवरण महतो तीसरी दफा सांसद बने है। देश में भी लगातार तीसरी दफा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन रहे है। ओड़िसा में भी भाजपा की सरकार बन रही है। आंध्रप्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बन रही है।
इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों के भी बीच लड्डू वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह तोमर, प्रमोद सिंह, बीएमएस नेता हरेश्वर सिंह, मुनिब शर्मा, प्रकाश छेत्री, प्रकाश जयसवाल, माणिक महंती, रमेश जयसवाल, पुजारी कन्हैया पांडेय, महिला समिति की अध्यक्ष आरती दत्ता, मंजीत कौर, दलवीर धारीवाल, सरस्वती देवी, जाकिर हुसैन, अमरजीत सिंह, दिल बहादुर सोनार, रवि शंकर राय, अशोक सिंह, प्रकाश रेवानी, आशीष बागती, अर्जुन सिंह, रमेश, महावीर समेत बड़ी संख्या में भाजपाई और स्थानीय लोग उपस्थित थे।