विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर प्रदूषण कम करने की अपील, बच्चों ने पोस्टर बना लिखा, “Save Environment”
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर समाजसेवी करनदीप सिंह ने जम्को आजाद बस्ती स्थित घर के समीप बागान में बच्चों के संग मिलकर पौधारोपण किया। वहीं करनदीप सिंह ने बताया की पूर्वजों के समय से ही वृक्ष हमें फल , फूल आयुर्वेद आदि में सहायक रहा है। उन्होंने अपील की है की प्रदूषण करना बंद करो। जीना शुरू करो। प्रदूषण रोकें, प्रकृति की रक्षा करें। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक पेड़ अवश्य लगाएं।

कार्यक्रम में फलदार वृक्ष के साथ-साथ शो पीस के भी पेड़ लगाए गए। उन्होंने कहा वृक्ष हमारे जीवन दाता हैं। विश पीकर अमृत बरसाते हैं। इस संदेश को हमें सामाजिक स्तर पर ले जाना है।
पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने पोस्ट के माध्यम से लोगों से अपील भी की है की एक पेड़ अवश्य लगाएं सेव एनवायरनमेंट।