श्री राम के नाम पर व्यापार करने वालो को देश की जनता ने नकारा – डॉ परितोष
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के झूठ को नकारा है। सिर्फ धर्म के नाम पर देश को बंटवारा कर वोट लेने का उनके प्रयास को जनता ने विफल कर दिया। देश की जनता ने बेरोजगारी ,महंगाई , सरकारी संस्थाओं के बिकवाली, किसानों पर अत्याचार जैसे गंभीर मुद्दों पर वोट देकर संविधान को बचाने के लिए वोट दिया।