September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

भगवान के दूत बन सामने आए भाजपा नेता नीरज सिंह ने बचाई जच्चा-बच्चा की जान

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) मानगो उलीडीह रोड नंबर 4 के निवासी सीता सिंह और उनका परिवार पूरे शहर में दर-दर भटक रहा था। कभी कोई सरकारी अस्पताल (मजीम), तो कभी किसी प्राइवेट अस्पताल के गेट से ही उन्हें भगा दिया गया।

दरअसल, पीड़िता सीता सिंह सात महीने की गर्भवती थीं और जच्चा-बच्चा दोनों ही क्रिटिकल कंडीशन में थे। गरीबी और आर्थिक तंगी के चलते वे इलाज कराने में असमर्थ थे। ऐसे में उन्हें भगवान के रूप में ऑटो चालक विनोद मिले। यह स्थिति देखकर विनोद ने पेशेंट और उनके परिवार को निशुल्क ऑटो में बैठाकर उमा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जो कि पारडीह रोड स्तिथ पहुंचाया। वहां उन्होंने खुद ₹2000 जमा कर सीता सिंह को भर्ती कराया। साथ ही उन्होंने भाजपा नेता और समाजसेवी श्री नीरज सिंह का नंबर भी परिवार से साझा किया।

नीरज सिंह से बात होते ही उन्होंने तत्काल प्रभाव से डॉक्टर से संपर्क किया और सीता सिंह के इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन से निवेदन किया। उन्होंने आर्थिक मदद भी की और अस्पताल प्रबंधन ने भी अपना अमूल्य योगदान दिया। इस संयुक्त प्रयास से एक गरीब परिवार का जच्चा-बच्चा दोनों सकुशल हैं और एक-दो दिन में ठीक होकर घर जा सकेंगे।
श्री नीरज सिंह ने कहा कि ऐसा किसी गरीब के साथ न हो, इसके लिए शहर के अस्पतालों को दुरुस्त बनाने का काम करना चाहिए, चाहे वे सरकारी हों या गैर-सरकारी। दोनों की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.