February 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

आनंद मार्ग पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियो ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया एवं 50 लोगों के बीच निशुल्क पौधा वितरण

6 जून बृहस्पतिवार को गदरा आनंद मार्ग जागृति शिव मंदिर के पास निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर आयोजन किया गया है

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग सहयोग से आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से 5 मोतियाबिंद रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया। रोगियों को दवा एवं चश्मा देकर घर पहुंचा दिया गया ।

पूर्वी सिंहभूम जिला के गदरा आनंद मार्ग जागृति में प्रत्येक बृहस्पतिवार को विजन सेंटर का संचालन आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से पिछले काफी दिनों से चलाया जा रहा है गदरा एवं आसपास के देहात क्षेत्र के लोग इस विजन सेंटर से काफी लाभ ले रहे हैं। लगभग 7 लोगों के आंखों का जांच हुआ एवं 5मोतियाबिंद के रोगी चिन्हित हुए जिनका ऑपरेशन 31 मई को पूर्णिमा नेत्रालय में किया गया। पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिन गदरा एवं सोनारी मिलाकर लगभग 50 पौधा का वितरण भी किया गया। कल 1 जून को उर्मिला भवन सोनारी कबीर मंदिर के पास सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक पौधा वितरण

6 जून बृहस्पतिवार को गदरा आनंद मार्ग जागृति शिव मंदिर के पास निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.