समीर मोहंती को विजई बनाने के लिए मंगल कालिंदी ने निकाली बाइक रैली
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: आज इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती को विजय बनाने के लिये अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बेलाजूरी पंचायत, देवघर, दलदली, पलासबनी, बेको आदि पंचायत में बाइक रैली निकाली और समीर मोहंती के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगा.
बता दे की एक तरफ आज जहां जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा हुई वहीं दूसरी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन के लिए बाइक रैली निकाली गई इस बाइक रैली का नेतृत्व जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी कर रहे थे इस बार लगातार जनता से अपील कर रहे हैं की एक बार जेएमएम विधायक सह लोकसभा प्रत्याशी समीर मोहंती पर विश्वास और भरोसा दें जेएमएम विधायक मंगल कालिंदी लगातार लोगों के बीच महंगाई बेरोजगारी एवं जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में कई ऐसे कार्य जो पूरे नहीं हो पाए हैं इसे एक बड़ा मुद्दा बना कर ले जा रहे हैं बता दे की पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी भी एक बड़ा मुद्दा इस चुनाव में बनता हुआ दिख रहा है जमशेदपुर लोकसभा संसदीय सीट के लिए 25 मई को वोटिंग होनी है उससे पहले दो बड़ी जनसभाएं भी आयोजित होगी जिसमें मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से लेकर कल्पना सोरेन आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो सकते हैं