June 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

आदित्यपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल का 10वीं और 12वीं सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

न्यूज़ टेल/आदित्यपुर: सेंट्रल पब्लिक स्कूल का रिज़ल्ट शानदार रहा. 10 वीं में जागृति बारीक ने 97 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टोपर रही, अश्विनी कुमार 96.8 फीसदी के साथ द्वीतीय और 96 फीसदी अंक के साथ आशीष आनंद तीसरे स्थान पर रहा.

12वीं के साइंस स्ट्रीम में 92.4 फीसदी के साथ रिद्धिमान साहा स्कूल टॉपर रहे. वहीं 90 फीसदी अंक के साथ पलक सूद दूसरे और 87.2 फीसदी के साथ साहिल कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 71.6 फीसदी अंक के साथ मो. हसन रजा स्कूल टॉपर रहे. वहीं ह्यूमिटिज स्ट्रीम में तनुश्री घोष स्कूल टॉपर रही.

स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य और शिक्षकों ने सभी टॉपर्स को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.