समाजसेवी रवि जयसवाल ने मासूम बच्ची के इलाज के लिए किया मदद
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित समाजसेवी रवि जयसवाल ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची के इलाज के लिए अपना हाथ बढ़ाते हुए सहयोग किया है. और बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है. जयसवाल ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया और लोगों के माध्यम से पता चला कि मानगो की एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची स्नेहा जिसके पिता राहुल इडली बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं. आठ महीना पूर्व बच्ची को आंख में चोट लग गई थीं. बच्ची के परिवार वालों ने राज्य के सभी अस्पतालों में स्नेहा के आंख का चेकअप करवाया. डाक्टरों का कहना है की आंख में गंभीर चोट लग गई है. बच्ची का एक आंख पूरा निकालना पड़ेगा और जल्द अगर एक आंख नहीं निकाला जायेगा तो दिमाग का नस सूख जाएगा और लड़की पुरी तरह अंधी हो जाएगी. जयसवाल ने कहा कि मैं बच्ची के लिए जितना हो सकेगा सहयोग करूंगा. सहयोग के साथ माता रानी से प्रार्थना करूंगा की बच्ची जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने माता पिता के चेहरे पर मुस्कान लौटाए।