केबुल कंपनी मोड़ में हुए गोलीचालन की घटना में 2 अपराधी गिरफ्तार

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल कंपनी मोड मे 16 अप्रैल कों हुए गोली चालन कि घटना मे पुलिस कों सफलता मिली है। इस मामले मे पुलिस ने दो आरोपियों कों गिरफ्तार किया है। स्थानीय कंपनी मे स्क्रैप के चोरी कों लेकर यह घटना घटित हुई थी। जिसमे संदीप सिंह एवं सूरज सिंह पर फायरिंग कि गई थी। जिसमे वे बाल बाल बच गए थे। पुलिस ने सुमित कुमार यादव एवं विक्की सिंह कों गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक मैगजीन एवं एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। वहीँ काण्ड मे संलिप्त बाकि अपराधियों के गिरफ़्तारी हेतु छापेमारी कर रही है।