जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याम किशोर प्रसाद का आकस्मिक निधन
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याम किशोर प्रसाद जी का दिनांक 6 अप्रैल 2024 को प्रातः काल 6:25 में ब्रह्मानंद अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। वे अवकाश प्राप्त करने के बाद 25 अप्रैल 2005 को जमशेदपुर जिला बार संघ के सदस्य बने और उसके बाद उन्होंने अपना वकालत का भी पैसा किया। उनके सुपुत्र अधिवक्ता आशुतोष कुमार जमशेदपुर जिला बार संघ के सदस्य हैं। उनका जन्म 18 सितंबर 1944 को हुआ और लगभग 77 वर्ष के आयु में उनका निधन हो गया। कल दिनांक 7 अप्रैल 2024 को प्रातः 9:00 बजे उन्हें विधिवत रूप से श्रद्धांजलि देने के पश्चात स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।