October 24, 2026

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर में पुलिस का सघन जांच अभियान, वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

1 min read

जमशेदपुर :अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने कदमा एवं डोबो क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न वाहनों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।अभियान के दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई। इसका मुख्य उद्देश्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।सिटी एसपी ललित मीणा (आईपीएस) ने बताया कि शहर में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।जमशेदपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस तरह के जांच एवं निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.