March 7, 2026

NEWS TEL

NEWS

करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में ‘विश्व जल दिवस’ के अवसर पर ‘विश्व शांति के लिए जल’ विषय पर केन्द्रित वेबिनार का किया गया अयोजन

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) करीम सिटी कॉलेज,जमशेदपुर के भूगोल विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान द्वारा 22 मार्च, 2024 को ‘विश्व जल दिवस’ के अवसर पर ‘विश्व शांति के लिए जल’ विषय पर केन्द्रित वेबिनार का आयोजन किया गया ।

इसमें मुजफ्फरपुर के बी आर अम्बेडकर, बिहार विश्वविद्यालय के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रोफेसर नेहल अहमद अतिथि वक्ता के तौर पर जुडे़ हुए थे। वेबिनार का आरंभ सबसे पहले करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज के स्वागत भाषण से हुआ । उन्होंने विश्व जल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी फिर अतिथि वक्ता प्रोफेसर नेहाल अहमद ने इस बात का उल्लेख किया की जल हमें किस तरह शांति की ओर ले जाता है।

उन्होंने कहा कि पानी सभी स्तरों पर विश्वास बनाने में मदद करता है, संघर्ष के दौरान भी बातचीत का द्वार खुला रखता है और समृद्धि की ओर तनाव को दूर करता है। उन्होंने स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए स्वच्छ पानी की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला। साथ ही जल प्रदूषण के मुख्य मानव स्रोत – सीवेज और अपशिष्ट जल उपचार के बारे में भी जानकारी दी और जल के संरक्षण के बारे में भी बताया और इस बात की कि पानी सारी प्रकृति की प्रेरक शक्ति है और पानी के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते।

फिर भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. फ़रज़ाना अंजुम ने प्रश्न-उत्तर सत्र किया एवं विद्यार्थियों के प्रश्नो का भली-भाति उत्तर दिया गया | इसी बीच, भूगोल विभाग के प्रमुख , डॉ आले अली ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के विभिन्न तथ्य एवं तरीकों से अवगत कराया। वेबिनार का समापन सहायक प्रोफेसर डॉ. पसारुल इस्लाम के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सफलतापूर्वक हुआ। वेबिनार का संचालन भूगोल विभाग के प्रमुख, डॉ आले अली के द्वारा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.