September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

खरसावां काली मंदिर परिसर में होगा 21 से 28 फरवरी तक संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन

1 min read

News Tel/Desk(Rishu Singh)- खरसावां काली मंदिर परिसर में 21 से 28 फरवरी तक संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम आयोजन होगा. कार्यक्रम की शुरुआत 21 फरवरी की सुबह 9 बजे कलश यात्रा से होगी. खरसावां के सोना नदी घाट से कलश यात्रा निकाल कर कार्यक्रम स्थल पर स्थापित की जायेगी. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर भागवत कथा की शुरुआत होगी. भागवत कथा सुनाने के लिए श्रीधाम वृंदावन से कथा विदुषी दीदी ऋत्विजा शास्त्री अपनी टीम के साथ खरसावां पहुंचेंगी.

शाम पांच से रात आठ बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन होगा. दीदी ऋत्विजा शास्त्री श्रीमद् भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों पर व्याख्यान देंगी. श्रीमद् भागवत से जुड़े हुए विभिन्न धार्मिक थीमों पर झांकी भी निकाली जायेगी, इस कार्यक्रम का आयोजन खरसावां प्रखंड वासी एवं सनातन दल के द्वारा आयोजित की जा रही है।
28 को संध्या 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमे खरसावां के प्रसिद्ध गायक श्री प्रथ्वीराज सिंहदेव के द्वारा संगीत प्रस्तुत की जाएगी।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य रूप से इस समिति के सदस्य अभिषेक षड़ंगी, देवाशीष नायक, पृथ्वीराज सिंहदेव, माधव साथपाथी , शैलेश सिंहदेव ,अजीत कुंभकार, रासबिहारी मंडल,अमित पात्र, अनुपमा बैज,आरती पात्र,कन्हैया कर्मकार , जितेंद्र,राजेश,ज्योति, पायल मोदक, पायल कुंभकार, तनुश्री ,दीपा, सिंपी , संतोषी गोप इत्यादि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.