February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

रोटी बैंक के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने तिरंगे को दी सलामी, किया ध्वजारोहण

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: संविधान हमें जाति और धर्म के नाम पर बटने नहीं बल्कि सभी धर्म जाति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है | उक्त बाते मानवाधिकार संगठन चीफ एवं रोटी बैंक के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने अलग अलग अनेको स्थानों मे राष्ट्रीय ध्वजा रोहन के क्रम मे कहीं |

उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षो से देश मे जाति धर्म के नाम पर नफरत की बाते हो रही है, जो उचित नहीं | हमें इससे ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण मे लगना होगा, तभी हम आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा दे पाएंगे |

मनोज मिश्रा आज मानगो, भुइयाडीह, छाया नगर, रोटी बैंक कार्यालय, जेएचआरसी कार्यालय सहित अन्य स्थानों मे बतौर मुख्य अतिथि झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी |

आज के कार्यक्रम मे मनोज मिश्रा के साथ रेणु सिंह, सालावत महतो, श्याम लाल, निभा शुक्ला, अनीमा दास, शुभश्री दत्ता, देवाशिष दास, रीना दास, अंजू देवी, सोमवारी, रूबी देवी, प्रीति कुमारी, मंजू शर्मा, शोभा देवी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.