February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

सेमीफाइनल में ईस्ट बंगाल से मिली हार के बाद कलिंगा सुपर कप से जमशेदपुर बाहर

1 min read

न्यूज़ टेल/स्पोर्ट्स डेस्क: (साहिल) सेमीफाइनल में ईस्ट बंगाल एफसी के खिलाफ 2-0 से हारने के बाद जमशेदपुर एफसी का कलिंगा सुपर कप में आभियान समाप्त हो गया है. इस टूर्नामेंट में जमशेदपुर लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची थी.

दोनों टीमों ने आक्रामक लाइनअप के साथ खेल की शुरुआत की. 19वें मिनट में मैच का पहला गोल हुआ, जब ईस्ट बंगाल के हिजाज़ी ने नेट में बाल पहुंचाई.

जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, जमशेदपुर ने धीरे-धीरे खेल में प्रवेश किया और होआकिप, री और स्टीव के साथ आक्रमण में खिलाड़ियों को कई मौके मिलते गए.

32वें मिनट में जमशेदपुर के मुख्य कोच खालिद जमील ने एक बदलाव किया, जब स्टीव अंबरी चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए, जिससे सानन को मैदान पर आना पड़ा.

जमशेदपुर के लिए, सबसे अच्छा मौका 38वें मिनट में आया जब इमरान के पिनपॉइंट शॉट को ईस्ट बंगाल के गोलकीपर ने असफल कर बराबरी का गोल करने से रोक दिया.

टीपी रेहेनेश ने कुछ महत्वपूर्ण बचाव करके सुनिश्चित किया कि जमशेदपुर खेल में बनी रहे, उनमें से एक 43वें मिनट में था. ईस्ट बंगाल ने ब्रेक तक बढ़त बरकरार रखी और स्कोर उनके पक्ष में 1-0 से रहा.

दूसरे हाफ की शुरुआत तेज गोल के साथ हुई, क्योंकि 47वें मिनट में बाएं फ्लैंक से नंदा के पास पर सिल्वरियो ने ईस्ट बंगाल के लिए गोल किया, जिससे जमशेदपुर पर उसकी बढ़त 2-0 हो गई.

दूसरा गोल खाने के बाद रेड माइनर्स के लिए यह एक कठिन काम बन गया, लेकिन खालिद जमील के खिलाड़ियों ने इसके बाद में पूरी कोशिश की और अंत तक लड़े.

67वें मिनट में जमशेदपुर ने ट्रिपल सब्सिटिट्यूट के साथ रणनीतिक चाल चली – हाओकिप, इमरान और उवैस के स्थान पर निखिल, नोंगडंबा और मुइरंग को मैदान पर उतारा गया.

81वें मिनट में जमशेदपुर को पेनल्टी मिली. लेकिन, ईस्ट बंगाल के क्लिटन सिल्वा गोल करने में असफल रहे. मैच के आखिरी 15 मिनटों में जमशेदपुर एफसी की ओर से फिर से जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला. जेरेमी मंज़ोरो की लंबी गेंदों और पासों ने स्कोरिंग के कई अवसर बनाए. एल्सिन्हो और प्रतीक जैसे खिलाड़ियों ने हेडर के लिए आगे आने के लिए अपनी ऊंचाई का उपयोग किया और नेट पाने के करीब आए लेकिन कुछ इंच दूर रह गए.

समय समाप्त होने की सीटी बजने तक ईस्ट बंगाल ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और फाइनल में भी प्रवेश कर लिया. जमशेदपुर एफसी अब इंडियन सुपर लीग के मैचों में एक्शन में नजर आएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.