February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

रेलवे एम्पलाई वेलफेयर एसोसिएशन के नव नियुक्त केन्द्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में आम सभा आयोजित

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) रेलवे के जनहित एवं मानव कल्याण से जुड़े उद्देश्यो को जन जन तक पंहुचायेंगे, ताकि किसी भी आंदोलन मे रेलवे को क्षति पहुंचाने से पहले आंदोलकारियों को दस बार सोचना पड़े, उक्त बाते रेलवे एम्प्लाई वेलफेयर एसोसिएशन के नव नियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कैरेज कॉलोनी मे आयोजित संस्था की एक आम सभा मे कही | सभा मे उन्होंने कहा कि किसी भी आंदोलन मे रेलवे को अक्सर निशाना बनाया जाता है, जिससे ना सिर्फ रेलवे को अपितु यात्रीगण को भी भारी परेशानी और नुकसान से गुजरना पड़ता है | जबकि देश मे रेलवे से बड़ा मानव कल्याण का कार्य और कोई भी एजेंसी नहीं कर रही है | इसे लेकर आम जनता मे जागरूकता अभियान चलाया जायेगा | संगठन के आम सभा मे कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमे मनोज मिश्रा को केंद्रीय अध्यक्ष, बुद्धदेव भौमिक को महा सचिव, एस पी बिश्वास को कोषाध्यक्ष चुना गया | इसके अलावा संगठन मे तीन उपाध्यक्ष बनाये गए है जिनमे अभिषेक कुमार शाही, जी एन बेहरा एवं अरुप अधिकारी को दायित्व दिया गया है | वहीँ तीन संयुक्त सचिव बनाये गए है जिनमे के. वी. तुलसी, संदीप सिंह, विकास कुमार का नाम शामिल किया गया है, जबकि संगठन सचिव के रूप मे रवि रंजन एवं सह कोषाध्यक्ष के रूप मे संजय महतो चुने गए है | कार्यकारिणी सदस्यो मे राकेश कुमार, ललन प्रसाद, डी गुप्ता, जीतेन्द्र कुमार, ज्योति लाल, आर एन बेहरा,शंकर महतो, लोचन बारी, वंदना उराव, न्यूटन सोय, परबिंदर सिंह,नागेंद्र प्रसाद, टी के पाथल, चैतन सरदार, कार्तिक मुर्मू, प्रेम प्रकाश, विजय कुमार,कनक दास, सकल देव, धर्मवीर, जयराम प्रजापति, जीवन महतो, गोविन्द सिंह, नागेश्वर प्रसाद, जगन्नाथ पूर्ति, अस्तु सिंह,पिंटू गोप, बजरंगी कुमार, सहित| जयनेन्द्र राज, अशोक कुमार, राकेश रंजन, जीतेन्द्र पहान आदि को शामिल किया गया है | कार्यकारिणी के नए सदस्यो को महासचिव भोमिक ने फूल माला पहना कर स्वागत किया | कार्यक्रम के अंत मे महान देश भक्त सुभाष चंद्र बॉस को फूल का माला पहना कर नमन किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.