भारत अमृत महोत्सव का मुख्यमंत्री ने साइकिल चलाकर किया शुभारंभ
1 min readराँची: भारत अमृत महोत्सव के तत्वाधान में रांची मे साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। भारत अमृत महोत्सव पर आयोजित साईकिल रैली मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर ऑड्रे हाउस तक गई। जिसमें युवाओं का उत्साह बढ़ाने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी साइकिल चलाकर भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाना बहुत ही गर्व का विषय है और आजादी के सपूतों को याद करने का दिन है। देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर देशभर मे कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम मे कला-संस्कृति और युवा कार्य विभाग द्वारा रांची मे यह साईकिल रैली आयोजित की गई।