Randeep Hooda : फिल्म ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ की वजह से डिप्रेशन में
1 min read
Randeep Hooda : फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' की वजह से डिप्रेशन में
Randeep Hooda : बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुडा ने हाल ही में अपने बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेता ने कहा कि वह लंबे समय तक काम करने के कारण अवसादग्रस्त थे।
रणदीप हुडा एक मशहूर अभिनेता और फैशन डिजाइनर हैं। रणदीप अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी सेहत को लेकर खबरों में हैं। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुडा ने हाल ही में अपने बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेता ने कहा कि वह लंबे समय तक काम करने के कारण अवसादग्रस्त थे।
Randeep Hooda : ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी‘ की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे रणदीप हुड्डा
रणदीप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कबूल किया कि वह लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। एक्टर ने बताया कि राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ की घोषणा 2016 में हुई थी। इस फिल्म में रणदीप ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की रिलीज से पहले ही 2018 में अक्षय कुमार की ‘केसरी’ की घोषणा हो गई थी और यह फिल्म उसी साल रिलीज भी हो गई थी. अभिनेता के मुताबिक दोनों फिल्में एक ही कहानी पर आधारित हैं।