January 20, 2026

NEWS TEL

NEWS

गोल्मुरी आकाशदीप के सामने डिवाइडर बना मौत का कुआं, हर दिन छतिग्रस्त होती गाड़ियां

1 min read

जमशेदपुर, 20 सितंबर 2023: जमशेदपुर के गोलमुरी आकाशदीप के सामने एग्रिको से गोलमुरी आ रही सड़क के बीचों बीच बना डिवाइडर हर दिन मौत को दावत दे रहा है। लगातार होने वाली दुर्घटनाओं से आम जनमानस सदमे में है।

जानकारी के मुताबिक, आज भी एक इनोवा गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। इससे पहले भी इस स्थान पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें कई लोग घायल हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर बहुत ही ऊंचा है। इससे वाहन चालकों को डिवाइडर दिखाई नहीं देता और दुर्घटना हो जाती है। उन्होंने जुस्को अधिकारी और जिला प्रशासन से इस डिवाइडर को हटाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.