bollywood News : साउथ का वो एक्टर जिसने बॉलीवुड में कदम रखते ही, अमिताभ को दी थी कड़ी टक्कर….
1 min readbollywood News साल 1975 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले लेजेंडरी एक्टर रजनीकांत बीते 4 दशक से बॉलीवुड सहित साउथ सिनेमा पर भी राज कर रहे हैं.
72 साल के हो चुके रजनीकांत अभी भी एक्टिंग की दुनिया में काफी एक्टिव हैं. उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी.
40 साल पहले 1983 में एक फिल्म रिलीज हुई थी, और उस फिल्म को बनाने में लगभग 2 करोड़ के आस-पास लागत लगी थी. फिल्म में हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन ,रजनीकांत और रीना रॉय थीं.
फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया था और अच्छी मात्रा में मुनाफा कमा कर सभी की बोलती बंद कर दी थी. और यह 1983 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म साबित हुई थी.
यह फिल्म 1983 की ब्लॉकबस्टर फिल्म अंधा कानून है. इसी फिल्म से साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. वह इस फिल्म से दर्शकों के दिलों पर छा गए थे.
यहां तक कि फिल्म में अमिताभ बच्चन पर भी भारी पड़ गए थे जबकि हेमा मालिनी को भी उन्होंने जबरदस्त टक्कर दी थी.
अंधा कानून में रजनीकांत हेमा मालिनी के भाई बने थे. ये इन दोनों की पहली फिल्म थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन को बेहद कम स्पेस मिला था.
बता दें अंधा कानून तमिल एक्शन फिल्म “सत्तम ओरु इरुत्ताराई” की रीमेक है. यह फिल्म 1981 में रिलीज़ हुई थी.