October 20, 2025

NEWS TEL

NEWS

लूट की योजना बनाते पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

जमशेदपुर : बिरसा नगर पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अपराधी का नाम विकास है। उस पर हत्या लूट और रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं। बताते हैं कि लूट के एक मामले में वह फरार चल रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन साथियों के साथ सुनसान जगह पर खड़ा देखा। पुलिस के मुताबिक वे लोग किसी अपराध की योजना बना रहे थे। पुलिस के वहां पहुंचते ही विकास और उसके साथी भागने लगे। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके साथी भाग निकले। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लेकर छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.