March 12, 2026

NEWS TEL

NEWS

बेरोजगारी के खिलाफ हल्लाबोल रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली रवाना होना प्रारंभ

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ हल्लाबोल रैली में शामिल होने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था 1 सितंबर से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली रवाना होना प्रारंभ कर दिया है।

आज टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करने वाले नेताओं जिलाध्यक्ष बिजय खॉ, वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान, पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता के के शुक्ला, उपाध्यक्ष अमरजीत नाथ मिश्रा, आदिल खान, रामनारायण शर्मा राजधानी एवं हल्दिया सुपरफास्ट ट्रेन से रवाना हुए।

जिला वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला से 1,2 एवं 3 सितंबर को कांग्रेस नेतागण विभिन्न ट्रेन एवं हवाई मार्ग से लगभग 80 कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी एवं कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी के आह्वान पर पहुँच रहें है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्वी सिंहभूम के अलावा झारखंड प्रदेश के सभी जिला तथा भारत के सभी राज्यों दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुँच रहें है।

रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी कार्यकर्ता ट्रेनों जगह सुरक्षित करा कर पहुँच रहें है। अनेकों कार्यकर्ताओं को ट्रेन में सीट उपलब्ध नही होने के कारण कठिनाई का सामना भी कर रहे है। दूसरी ओर मौलाना अंसार खान ने कहा 2 तारीख से लेकर 10 तारीख तक दिल्ली रहेंगे। मानगो क्षेत्र के जिन लोगो को स्ट्रीट लाइट ठीक कराना है तो वह लोग मांगो नोटिफाइड कार्यालय में जाकर कंप्लेन कराकर स्ट्रीट लाइटों को ठीक करा ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.