February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड के 8 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रभात कुमार बने जमशेदपुर के नये एस एस पी, डॉ एम तमिल वणन बने डीआईजी

जमशेदपुर : राज्य सरकार ने आठ आईपीएस रैंक के अधिकारियों का तबादला किया है. सीआईडी एडीजी के पद पर पदस्थापित प्रशांत सिंह को जैप एडीजी बनाया गया है. वहीं कौशल किशोर को रांची एसएसपी बनाया गया है. आईडी एडीजी के पद पर पदस्थापित प्रशांत सिंह को जैप एडीजी बनाया गया है.जैप एडीजी के पद पर पदस्थापित तदाशा मिश्रा को विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. रामगढ़ एसपी के पद पर पदस्थापित प्रभात कुमार को जमशेदपुर एसएसपी बनाया गया है. ज्ञात हो कि प्रभात कुमार पूर्व में जमशेदपुर में सिटी एसपी रह चुके है। बोकारो जोनल आईजी के पद पर पदस्थापित असीम विक्रांत मिंज को सीआईडी आईजी बनाया गया है. जमशेदपुर एसएसपी के पद पर पदस्थापित एम तमिलवानन को प्रोन्नति देते हुए सीआईडी डीआईजी बनाया गया है. एसीबी एसपी के पद पर पदस्थापित कौशल किशोर को रांची एसएसपी बनाया गया है. जैप 8 कमांडेंट के पद पर पदस्थापित निधि द्विवेदी को सीआईडी एसपी बनाया गया है. जंगल वार फेयर स्कूल नेतरहाट एसपी के पद पर पदस्थापित पीयूष पांडे को रामगढ़ एसपी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई है. जारी आदेश में कहा गया है की वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है, और उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, वह पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.