February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

लड़की ने अपनी जीभ काटकर देवी मां के चरणों में चढाई, गांववालों ने शुरू किया पूजा-पाठ !

1 min read

मध्य प्रदेश :मध्य प्रदेश के सीधी जिले से अंधविश्वास का एक मामला सामने आया है, जहां युवती ने जीभ काटकर देवी मां को समर्पित कर दी. मामला अमिलिया थानाक्षेत्र के बड़ागांव गांव का है. जैसे ही लोगों के इसकी जानकारी मिली, सभी मंदिर पहुंचे. युवती बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी. लेकिन किसी ने भी उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया. बल्कि वहां पूजा अर्चना का दौर जारी रहा.

सूचना मिलते ही पुलिस भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के साथ मंदिर पहुंची. युवती का चेकअप किया गया. उसे अस्पताल ले जाने की बात की गई तो मंदिर में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया. उनका कहना था कि जब तक युवती की जीभ वापस नहीं आ जाती, मंदिर में पूजा-अर्चना जारी रहेगी.

लेकिन पुलिस और परिजनों की मदद से युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि युवती की हालत खतरे से बाहर है.

जरूरी काम से बाहर गए थे पिता
पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की है. युवती के घर वालों को इसकी भनक नहीं थी कि युवती ऐसा कुछ करने जा रही है. युवती के पिता लालमणि पटेल ने बताया कि वह घर पर नहीं थे, कहीं जरूरी काम से बाहर गए हुए थे. किसी ने उनको फोन पर इस बारे में सूचना दी. जब वे मंदिर पहुंचे तो देखा कि बेटी बेहोशी की हालत में मंदिर में पड़ी हुई है. जबकि उसकी जीभ भी वहीं पड़ी हुई थी.

जीभ काटकर माता के चरणों में फेंकी
सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत बड़ागांव सोनेलाल कोल ने बताया कि यह युवती की आस्था है और उसी आस्था के प्रति उसने अपनी जीभ काटकर खिड़की के बाहर से माता जी के चरणों में फेंक दी. हमें जैसे ही जानकारी मिली हम मंदिर परिसर में पहुंचे और युवती का स्वास्थ्य हाल जाना.

पिता ने कही ये बात
पिता लालमणि पटेल ने कहा कि गांव वालों ने मुझे इस घटना की जानकारी नहीं थी। सभी ग्रामीणों ने पूजा-पाठ करना शुरू कर दिया है। मां देवी की जब कृपा होगी, जब मेरी बेटी स्वस्थ हो जाएगी। बहरहाल, देवी मंदिर में पूजा-पाठ और मन्नतों का दौर चल रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि गांव वालों की आस्था क्या कुछ रंग लाती है। युवती अभी भी हालत गंभीर है और देवी मां के सामने प्रांगण में लेटी हुई है. डॉक्टर का कहना है कि इस तरह की हरकतें जानलेवा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.