March 21, 2026

NEWS TEL

NEWS

विधायक मंगल कालिंदी ने बारीनगर में विधायक फंड से करवाया रोड़ का निर्माण

जमशेदपुर : सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह विधायक मंगल कालिंदी द्वारा 5 लाख 56 हज़ार अपने विधायक निधि फण्ड की लागत से बारीनगर कब्रिस्तान में पेबर्स ब्लॉक रोड का निर्माण करवाया गया, जो काफी वर्षों से लंबित था। जनाजे में शामिल होने वालों को काफी मुश्किल होता था खासकर बरसात के मौसम में। आज उनके शुभ कर हाथों से इसका उद्घाटन किया गया। बारीनगर कब्रिस्तान कमिटी एवं बस्तीवासी तहे दिल से विधायक के शुक्रगुजार है।

कमिटी ने 350 फ़ीट पेबर्स ब्लॉक रोड एवं 40*60 फ़ीट का टीना शेड नमाज़गाह बनवाने का आग्रह किया। विधायक जी ने इस काम को जल्द से जल्द करवाने का अस्वासन दिया है। इस मौके पर मुख्यरूप से कब्रिस्तान कमिटी के जमील हैदर चाचा, खलील अंसारी, समिउल्लाह अंसारी, ज़ाहिम भाई, सत्तार चाचा, सरफ़राज़, शाहिद परवेज़, सैयद मुज़फ्फरूल हक़, अमीर सोहैल, ज़हीर सिद्दिक्वि, रजत, राम गोराई, अली अख्तर, लाल बाबू, आलम ताज, इम्तियाज़, तारिक, आमीर आदि सैकड़ो बस्तीवासी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.