March 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

8 मई : मातृ दिवस : भाजपा नेता विकास सिंह ने असहाय नारियों को किया सम्मानित

जमशेदपुर : मातृ दिवस के दिन भाजपा नेता विकास सिंह ने संकोसाई में उन बहनों के साथ मातृ दिवस मनाया जिनका भगवान ने सहारा छीन लिया हैं। जिनके पति का समय से पहले निधन हो गया वैसे महिलाओं को विकास सिंह ने उनके मोहल्ले में जाकर अंग वस्त्र तो देकर सम्मानित किया। असमय पति का साथ छूट जाने के कारण माता और पिता दोनों की भूमिका में कड़ी परिश्रम करके अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे कर विवाह करना, बच्चों को नौकरी दिलवाने का कार्य इन महिलाओं ने दूसरे के घर में मजदूरी कर अपनी जिम्मेदारी पूरी की हैं। ऐसे बहनों को आज मातृ दिवस के दिन अंग वस्त्र देकर केक काटकर साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सम्मानित करते हुए मातृ दिवस मनाया गया। महिलाएं भावुक हो गई महिलाओं ने कहा की पति का समय से पहले चले जाने का पीड़ा आज भी है लेकिन हम लोगों ने जीवन में संघर्ष करना सीख लिया। कड़ी मेहनत कर अपने बच्चों का भरण पोषण कर उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाने का हम सभी ने प्रयास किया हैं। विकास सिंह ने कहा मातृ दिवस के दिन संघर्षशील महिलाओं का सम्मान करना है सही मायने में मातृ दिवस है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशीला शर्मा, रितु शर्मा, जलेश्वरी देवी, मानू गोराई , मुन्नी देवी ,संजू देवी, सीता रानी, रीना गोराई, कमला देवी भवानी गोराई, रेखा देवी सुशीला देवी, फागुनी देवी, ललिता देवी, सुमन देवी, मंजू गोराई सहित दुर्गा दत्ता, राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा राकेश मंडल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.