गोलमुरी से धूमधाम से निकलेगी हिन्दू नववर्ष यात्रा सम्मलित होंगे लाखो लोग
जमशेदपुर : हिन्दू उत्सव समिति के आयोजन में व विहिप के मार्गदर्शन में दोपहर 2 बजे गोलमुरी केबुल क्रिकेट मैदान से बड़े ही धूमधाम से निकलेगी विशाल हिन्दू नववर्ष यात्रा जिसका शंखनाद सर्वप्रथम 21 उत्कृष्ट पंडित द्वारा करके यात्रा का शुरुआत किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति पारंपरिक परिधान धारण कर यात्रा की अगुआई करेंगी इस यात्रा में पूरे कोल्हान सहित प्रदेश भर से व कोल्हान से सटे हुए सीमावर्ती क्षेत्र उड़ीसा व बंगाल से भी बड़ी संख्या में हिन्दू धर्मावलंबी सम्मलित होंगे। यात्रा में शामिल होंगी तरह तरह की झाकियां, राम जी का रथ सहित घोड़े व ऊंट इस बार की यात्रा गोलमुरी से सुभाष मैदान जो होने वाला है व ऐतिहासिक होगा इस वर्ष की यात्रा में कई प्रकार की झांकिया जैसे श्रीराम दरबार ,हिन्दू संस्कृति की झलक भारत माता का रथ इत्यादि यात्रा को शोभा बढ़ाते हुए नजर आएंगी हिन्दू उत्सव समिति सभी हिन्दू भाई बहनों से आह्वान करती है कि कल दोपहर 2 बजे गोलमुरी काबुल क्रिकेट मैदान में प्रत्येक हिन्दू परिवार से कम से कम एक व्यक्ति या अधिक लोग इस शोभा यात्रा में सम्मलित हों इस यात्रा में लाखों लोगों की शामिल होने की संभावना है।