February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

धर्मांतरण विवाद पर मुकदमा मामला : सैकड़ों हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन, केस हटाने की मांग

1 min read

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के गोलमुरी में पिछले दिनों चंगाई सभा के जरिये गरीब और असहाय लोगों को धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आया था, जिसको लेकर हिंदूवादी संगठनों ने कड़ा विरोध करते हुए धर्मांतरण कराने वाले राजू पास्कल के घर पर तोड़फोड़ और पोस्टर जलाकर विरोध किया था. प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया था. उसके बाद प्रशासन ने धर्मांतरण का विरोध कर रहे लगभग डेढ़ सौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. इसको लेकर शुक्रवार को शहर के सैकड़ों हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर एक मांग पत्र सौंपा. सौंपे गए मांग पत्र के माध्यम से भाजपा नेता अभय सिंह ने जिला प्रशासन से एफआईआर वापस लेने की मांग की. साथ ही चेतावनी दिया कि अगर प्रशासन एफआईआर वापस नहीं लेती है, तो हिंदूवादी संगठन मजबूरन सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी. जरूरत पड़ने पर शहर को बंद भी कराया जा सकता है.उन्होंने झारखंड सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि वर्तमान सरकार धर्मांतरण को हवा दे रही है. देश में धर्मांतरण कानून प्रभावी है, मगर झारखंड में इसका खुल्लम खुल्ला उल्लंघन किया जा रहा है. वही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी जिला प्रशासन से धर्मांतरण पर रोक लगाने और एफआईआर में दर्ज नाम को वापस लेने की मांग की है. इन्होंने भी साफ कर दिया है, कि अगर जिला प्रशासन धर्मांतरण रोकने वाले लोगों का नाम वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन और उग्र होगा जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.