February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

मानगो कुंवर बस्ती का युवक लापता, भाजपा नेता ने परिजनों से मिलकर ली मामले की जानकरी

1 min read

जमशेदपुर : मानगो कुंवर बस्ती मुख्य सड़क के रहने वाले सुनील कुमार सिंह दिनांक 18 /2/22 प्रातः से अपने घर से लापता है प्रत्येक दिन वें एवरेस्ट सीमेंट की चादर मानगो के गोदाम में काम करने जाते थे कल जब काम से नहीं लौटे तो परिवार को इनकी चिंता हुई। घर वाले इनके कार्य स्थल पर जाकर पता किया तो गोदाम के मालिक ने बताया कि यह एक तारीख से ही काम छोड़ चुके हैं परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह को अपने घर बुलाकर मामले की जानकारी दिया। सुनील के घर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को परिजनों ने बताया कि सुनील घर में मोबाइल फोन छोड़ कर गए है इसके साथ ही सुनील के पास kiwd कार थी जिसे वे स्वयं चलाया करते थे घरवाले को बताया कि उसने अपनी कार सर्विसिंग में दी है लेकिन आज परिजनों को उनके कमरे से पारडीह में सेकंड हैंड कार खरीदने वाले की प्राप्ति रसीद प्राप्त हुई जिसमें लिखा हुआ है कि उसने कार बिक्री कर दिया है परिवार वालों की चिंता इससे और बढ़ गई मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो थाना मैं फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी थानेदार ने भाजपा नेता विकास सिंह को आश्वस्त किया कि सुनील को खोजने का प्रयास अभी से ही आरंभ कर दिया गया है सुनील फोन लेकर नहीं गए है जिसके चलते खोजबीन करने में परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.