साकची में 10 लाख के गहने की लूट, अपने को पुलिस बता अपराधियों ने ज्वेलर्स कर्मियों से 200 ग्राम सोना लूटा
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बीच साकची बाजार में अपराधियों ने एक बार फिर से करीब 200 ग्राम का सोना लूट लिया। ये लोग साकची बाजार के नये नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के पास राजन सर्राफ के गहने दुकान के पास से उसके कर्मचारी से इसकी लूट कर ली और आसानी से फरार हो गये। यह घटना तब घटी है। जब जमशेदपुर पुलिस बिष्टुपुर के 32 लाख लूटकांड का उदभेदन करने में जुटी हुई है और अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाने का दावा किया जा रहा है। लूटे गये गहने की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताया जा रहा है। बताया जाता है कि साकची बाजार के बसंत टॉकीज के पास राजन सर्राफ के हालमार्क की दुकान है, जहां से सारे व्यापारी हालमार्किंग कराते है। वहां दीप ज्वेलर्स बगल में ही है, जिसका हॉलमार्क कराकर राजन सर्राफ का स्टाफ जा रहा था कि इसी बीच दो अपराधियों ने उन दो लड़कों को पकड़ लिया और बैग चेक कराने को कहा और अपने को पुलिस बताया। उसने बताया कि वह बैग में नशे का सामान रखा है। उसने पुलिस का एक पहचान पत्र भी दिखाया। इसके बाद लड़कों ने जैसे ही बैग चेक कराया, वैसे ही वे लोग गहने लेकर वहां से निकल गये। दोनों अपराधी लंबे कद काठी के थे। इसके बाद कर्मचारियों ने दौड़कर अपने मालिक को बताया। इसके बाद सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया समेत कई लोग पहुंच गये और मामले की जानकारी ली। इसके बाद इन लोगों ने। पुलिस को काफी कोसा। पुलिस 32 लाख लूटकांड को अब तक सुलझा नहीं पायी है और अब बीच साकची बाजार में इस तरह की लूट की घटना ने पुलिस पर सवाल उठा दिये है।