February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

रूपेश पांडेय की मॉब लिंचिंग पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मशाल जुलूस निकालकर फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला, पूछा हजारीबाग के लाल की हत्या पर चुप्पी क्यों

1 min read

जमशेदपुर। हजारीबाग के लाल युवा रूपेश पांडेय की सरस्वती पूजा विसर्जन में शामिल होने के दौरान की गई मॉब लिंचिंग से हुई हत्या एवं इस घटना पर राज्य सरकार की संवेदनहीनता से पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। इस घटना से आमजन के साथ सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा भी राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए हमलावर हो गयी है। हज़ारीबाग में हुए मॉब लिंचिंग की घटना पर आक्रोशित जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को साकची गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक मशाल जुलूस निकालकर हाथों में पुतला लिए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन मुर्दाबाद और रूपेश पांडेय अमर रहे के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि हेमंत सरकार के दो वर्षों के शासन में पूरे प्रदेश में मॉब लिंचिंग की दर्जनों घटनाएं हुई है। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस समेत झामुमो केवल वोट बैंक की चिंता करती है। अपने वोट बैंक पॉलिटिक्स के लिए आज रूपेश पांडेय जी के परिवार से लोगों को मिलने नही दिया जा रहा है। क्योंकि आज मृतक का नाम रूपेश पांडेय है, तबरेज अंसारी नही। किसी चोर को रंगे हाथों पकड़े जाने और उसकी पिटाई के बाद मौत होने पर उसके यहाँ ‘राजनीतिक टूर’ करने वाले दर्जनों नेतागण इस बार संवेदना व्यक्त करने तक नहीं जा रहे, क्योंकि इससे उनसे सेक्युलर होने का तमगा छिन जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर भी निशाना साधते हुए कहा कि तबरेज़ अंसारी की मौत के बाद बन्ना गुप्ता समेत कई नेताओं ने हाय-तौबा मचाया। लेकिन ऐसे नेताओं ने हजारीबाग के लाल रूपेश पांडेय की हत्या पर अल्पसंख्यक वोटों के तुष्टिकरण के लिए आँख मूँदे रहने की आदत बना ली है। सेक्युलर गैंग के लोग अब हंगामा मृतकों और आरोपितों के मजहब को देखकर करने लगे हैं । गुँजन यादव ने कहा कि रूपेश पांडेय के परिवार के साथ भाजपा पूरी मजबूती से खड़ी है, हेमंत सरकार के हर जोर-जुल्म का हिसाब जरूर होगा।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा,कल्याणी शरण, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, राजकुमार सिंह, राजीव कुमार, पवन अग्रवाल, चितरंजन वर्मा, राजन सिंह, सुधांशु ओझा, बारी मुर्मू, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, प्रेम झा, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, बिनोद कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, बिनानंद सिरका, मोहम्मद निसार, अजीत कालिंदी, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, कुमार अभिषेक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.