बाबर खान कर्नाटक के मसले को लेकर जमशेदपुर को आग में झोकना चाह रहें है अगर नहीं सुधरे तो हम करेंगे FIR : अजीत सिंह चंद्रवंशी
जमशेदपुर : जिला कार्यसमिति सदस्य ओबीसी मोर्चा भाजपा जमशेदपुर महानगर अजीत सिंह चंद्रवंशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि बाबर खान हमेसा से ही अराजक और लोकशान्ति में बाधक बनते रहते है। शहर में दंगा भड़काने, ईवीएम तोड़ने सहित उनके ऊपर कई मामले हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में धार्मिक हिंसा भड़काने की मंशा से बाबर खान ने 11 फ़रवरी (शुक्रवार) को नमाज़ के बाद साकची गोलचक्कर पर मुस्लिम सामुदाय के लोगों को जुटने का आह्वान किया है ताकि कर्नाटक में चल रहे हिजाब और ड्रेस कोड विवाद की चिंगारी को जमशेदपुर में हवा दी जा सके। अजीत सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि असामाजिक गतिविधियों पर अविलंब रोक लगें नहीं तो हमलोग उनको ऊपर करेंगे एफआईआर।