शर्म करीए डीसी साहब सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अवैध कब्जा करके कार्यालय बनवा डाला लेकिन आप चुपचाप देखते रह गए : अभिषेक डे
जमशेदपुर : डीसी साहब आप ही के ऑफिस के सामने सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अवैध कब्जा करके कार्यालय बनवा डाला लेकिन आप चुपचाप देखते रह गए।
डीसी ईस्ट सिंहभूम से हम जानना चाहते हैं कि आखिर आप किन के दबाव पर खाली हिंदू दुकानदार और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर रहे हैं? आखिर ऐसी क्या वजह है कि जिला प्रशासन की कार्यवाही एकतरफा हो रही है? आम बागान पर संप्रदाय विशेष के लोगों द्वारा निरंतर कब्जा हो रही है और कोर्ट से ऑर्डर भी आ गया है कि अवैध कब्जे वाले स्थानों को तत्काल हटाया जाए परंतु आप कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। धातकीडीह समेत जमशेदपुर के कई जगहों पर बने कांग्रेस एवं जेएमएम के अवैध कार्यालय पर आपकी नजर कब जाएगी? अगर इसी प्रकार से एक तरफा कार्यवाही होते रहा तो जमशेदपुर का राजनीतिक माहौल बिगड़ सकता है।