बाबर खान के कार्यक्रम पर तत्काल रोका जाए वरना जमशेदपुर की जनता एवं सनातनियों की भावनाओं को आहत करने पर मामला धर्म आंदोलन का रूप ले सकता है : बलबीर मंडल
1 min read
जमशेदपुर : हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं मुस्लिम समुदाय के घोषित रहनुमा बनने वाले बाबर खान के द्वारा शहर को जब-तब अशांत करने की कोशिश और उसका राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जाती रही है। विधानसभा चुनावों में ईवीएम का तोड़ने का मामला हो या फिर किसी मंदिर का मामला हो बच्चा चोर के दंगे में लोगों को भड़काने का मामला हो या फिर अन्य कोई मामला हो सारे मामले हैं जिनमें हिंदू मुस्लिमों को शहर में लड़ाने को और दंगा भड़काने का साजिश बाबर खान अपने कुछ लोगों के द्वारा मिलकर करते रहते हैं अभी वर्तमान में भारत सरकार के द्वारा लागू ड्रेस कोड हिजाब विवाद जो कि कर्नाटक में चल रहा है उस संबंध में यहां पर दिनांक 11/02/2022 को साकची गोल चक्कर पर नमाज के बाद जमावड़ा लगाना एवं प्रदर्शन करना उनके द्वारा आयोजित है इस संबंध में कहना है। कि इस को तत्काल रोका जाए वरना जमशेदपुर की जनता एवं सनातनियों की भावनाओं को आहत करने पर मामला धर्म आंदोलन का ले सकता है। हिंदू जागरण मंच, हिन्दू उत्सव समिति, सनातन उत्सव समिति एवं अन्य हिंदू संगठन इस तरह के भड़काने वाली कार्रवाई का सख्त विरोध करते हैं। और प्रशासन से आग्रह करते हैं कि वह इस तरह के कार्यक्रमों पर और बाबर खान, सरफराज हुसैन, मुजाहिदीन शाहिद खान, फारुक दिन अंसारी शेख रफीकुल, शकील अनवर, मोहम्मद चांद, मुन्ना खान, अब्दुल बारी अंसारी के असामाजिक गतिविधियों पर अविलंब रोक लगाए जिससे कि शहर की विधि व्यवस्था बनी रहे अगर किसी को ड्रेस कोड या हिजाब का विवाद का विरोध करना है तो कर्नाटक सरकार के द्वारा की जा रही है। कर्नाटक में जाकर विरोध करें इस तरह देश में हिंदू मुस्लिमों के मामले बहुत ही जल्द तूल पकड़ते हैं। अतः प्रशासन से आग्रह करता हूं कि इस तरह के आयोजनों पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाते हुए बाबर खान पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।