February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

मानगो क्षेत्र में 3000 न्यू स्ट्रीट लाइट के लिए अंसार खान ने कार्यपालक अभियंता को सौपा ज्ञापन

1 min read

जमशेदपुर : झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र के लिए (3000) न्यू स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय को ज्ञापन सौंपा गया। अंसार खान ने बताया मानगो छेत्र क्षेत्र में जो (35) वाट की स्ट्रीट लाइट लगी हुई है उन्हें चेंज किया जाए उनकी जगह 70 या 110 वाट की लाइट लगाया जाए,और जो मानगो क्षेत्र में सोडियम लाइट खराब पड़ी है उनकी जगह उच्च कोटि क्षमता का स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया जा सके। दूसरी ओर मानगो क्षेत्र में जितने भी बिजली के न्यू पोल लगाए गए हैं उन पोलो पर स्ट्रीट लाइट लगा हुआ नहीं है उन सभी पोलों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाए। दीपक सहाय ने बताया इसी माह 25 फरवरी से पहले न्यू लाइट आ जाएगा लाइट आने पर जहां-जहां स्ट्रीट लाइट लगी हुई नहीं है वहां लगवाया जाएगा। आज ज्ञापन में अंसार खान के साथ मोहम्मद नूर आलम, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद मोईन, मोहम्मद अदनान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.