February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

कदमा में दुकानों और भाजपा कार्यालय पर चला बुलडोजर, दिनभर गहमागहमी भरा रहा माहौल

1 min read

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत उलीयान मेन रोड का है, जहां दो दुकान एक गोदाम और एक वाशिंग शोरूम के साथ एक बीजेपी का कार्यालय आज अतिक्रमण मुक्त किया गया, जहां सुबह से ही पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया था वही इसका विरोध के लिए दुकानदारों के साथ भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे, जैसे जैसे अतिक्रमण शुरू हुआ वैसे वैसे विरोध शुरू हुआ, और देखते देखते जेसीबी ने दुकानों के साथ-साथ भाजपा कार्यालय के ऊपर पीला पंजा चलाया, भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय टूटते हैं सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता हंगामा और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने क्षेत्र के स्थानीय विधायक मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, और अतिक्रमण रोकने का प्रयास किया इसी दौरान जिला प्रशासन ने लाठी का बल प्रयोग कर सभी कार्यकर्ताओं नेताओं को वहां से हटाया, चंद घंटों में कार्यालय के ऊपर से झंडा और बोर्ड हटाकर प्रशासन ने दुकानों के साथ कार्यालय को भी अतिक्रमण मुक्त किया, भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार अपनी तानाशाही दिखा रही है स्थानीय विधायक और मंत्री के इशारे पर जिला प्रशासन कार्रवाई कर रही है इसका हम लोग जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे, भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय टूटने के बाद कहीं ना कहीं यह पार्टी का अपमान हुआ है शहर में विभिन्न राजनीतिक दल के पार्टी का कार्यालय अतिक्रमण कर बनाया गया है उस पर भी जिला प्रशासन बुलडोजर चलाएं वरना भारतीय जनता पार्टी इसका जोरदार जवाब देगी। इस अतिक्रमण अभियान के दौरान कहीं ना कहीं जहां भारतीय जनता पार्टी और जिला प्रशासन आमने-सामने आ गया है तो वही चार बड़े दुकान टूटने के बाद कई युवा बेरोजगार हो गए दुकानदारों का कहना है कि बिना कोई नोटिस भेजें यह अभियान चलाया गया और हमें सड़क पर ला दिया गया अब हम कैसे अपने परिवार का पालन पोषण करेंगे, सरकार से मांग करते हैं कि हमारी मदद करें, सालों से लगे दुकान एक ही पल में प्रशासन द्वारा तोड़ दिया गया इसका जिम्मेदार कौन है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जहां पूरे क्षेत्र में क्यू आरटी की टीम बड़ी संख्या में तैनात कर दी गई थी, वही एसडीएम संदीप कुमार मीणा, एडीएम, डीएसपी, सीओ, थाना प्रभारी समेत मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर एक महीना पहले ही नोटिस भेजा गया था जिसके बाद कई बार थाना और सीओ के माध्यम से इन लोगों को नोटिस भेजा गया था बावजूद इन लोगों की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा था जिसके बाद आज कार्यवाही की गई हालांकि किसी तरह का कोई विरोध किया गया, तो सरकारी काम में बाधा केस कर उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.