बाइक पर पीछे बैठने वालों को हेलमेट पहनने के लिए किया गया जागरुक
1 min read
जमशेदपुर
जमशेदपुर में भी अब बाइक पर पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन लोग अब भी हेलमेट नहीं पहन रहे हैं। उनकी आदत में ही यह शामिल नहीं है। ऐसे में पकड़े जाने वालों से पुलिस 500 रुपए जुर्माना वसूल रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस क्रम में वे अपने दो सहयोगियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर माइक से लोगों को जानकारी दे रहे हैं। लोगों को लाउड स्पीकर के जरिए अपील करने के साथ ही उनके बीच जागरूकता संबंधी पर्चा भी वितरित किया जा रहा है।
अंसार खान ने कहा कि यहां के लोग जागरुक नहीं है और उन्हें जानकारी देने के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मानगो गोलचक्कर से कदमा, सोनारी सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों को जागरुक किया गया।
एक सर्वे के मुताबिक भारत में जमशेदपुर देश का दूसरा सबसे ज्यादा बाइक इस्तमाल करने वाला शहर है। इस कारण यहां सड़क दुर्घटनाओं में भी तेजी आ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में लोगों से बाइक पर पीछे बैठने वालों से भी हेलमेट पहनने की अपील की जा रही है।