February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा जमशेदपुर ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यसमिति में कई कार्यकर्ताओं का हुआ मनोनयन, मंडल को सशक्त बनाने को लेकर हुई प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के द्वारा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में जिला कार्यसमिति का विस्तारीकरण कार्यक्रम तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में सम्पन्न हुआ। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य प्रोफेसर राजीव कुमार, पिछड़ा जाति मोर्चा के कोल्हान प्रभारी हलदर नारायण शाह, प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, प्रशिक्षण प्रभारी सुमित शर्मा व अन्य मौजूद रहे। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव की उपस्थिति एवं स्वीकृति के पश्चात समाज के विभिन्न वर्गों से और पार्टी में पिछले कई वर्षों से काम करते आए कार्यकर्ताओं को जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से गणिनाथ सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष सुंदर गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। दिनेश शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी एवं संजीव शर्मा को कोषाध्यक्ष के रूप में और बंटी गुप्ता को पदोन्नति देते हुए मीडिया सह प्रभारी का दायित्व प्रदान किया गया। कार्यसमिति सदस्य के रूप में 28 मंडलों से सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन कर उन्हें कार्यसमिति में स्थान दिया गया, जिनकी सूची साथ में संलग्न है। संगठन को और धारदार बनाने के लिए जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी मंडलों के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा भी की गई। यह सूची भी साथ में संलग्न है। पिछड़ा जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश एवं जमशेदपुर महानगर के साथ तालमेल बनाते हुए पिछड़ा जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर की टीम संगठन को आगे बढ़ाने हेतु सक्रिय रूप से काम कर रही है। इसका परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा। मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने कहा कि मोर्चा का लक्ष्य पिछड़ी जातियों के सभी वर्गों के बीच में पहुंचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.