March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

अपराधियों व नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित जगह हो सकता है जादूगोड़ा का राखा कॉपर कॉलोनी

1 min read

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के एचसीएल के राखा कॉपर कॉलोनी इन दिनों अपराधियों के लिए शरणस्थली बनती जा रही है। माइंस बन्द हुए 20 साल हो गए हैं. बावजूद एचसीएल कंपनी की ओर से कॉलोनी के मेन्टेंनेंस और साफ-सफाई पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया गया है. पूरी कॉलोनी में लगभग 1000 से भी ज्यादा लोग रहते हैं। ध्यान नहीं देने के कारण पूरी कॉलोनी बदहाल होती जा रही है। प्रशासन के लोग भी इस कॉलोनी में रहने वाले लोगों की जांच पड़ताल नहीं करते हैं। इसका फायदा उठा कर आस-पास के ग्रामीण, दूसरे राज्य से आकर भी यहां रहने लगे हैं। जिनको आस-पास के लोग पहचानते तक नहीं हैं। इसमें कई अपराधी किस्म के लोग भी शामिल हैं। वे यहां रहकर दूर-दराज में अपराध भी करते हैं। माना जाए तो जिस तरह अब नक्सली हमले बढ़ रहे हैं यदि कॉलोनी में भी नक्सलियों का वास हुआ तो सबसे बड़ा खतरा स्थानीय कैम्प पर होगी। वही सूत्रों की माने तो गुड़ाबांधा थाना के दो फरार आरोपी का सेफ जोन बना हुआ है राखा कॉलोनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.