February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और नक्सली घटनाओं के खिलाफ भाजपा आजादनगर मण्डल ने जलाया मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला

जमशेदपुर : भाजपा आजादनगर मंडल में आजादनगर रोड नंबर 7 में मनोहरपुर के भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सली हमले एवं गिरती विधि व्यवस्था के विरोध में हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। हेमन्त सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में लगातार बढ़ रही आपराधिक एवम नक्सली घटना से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजादनगर रोड नंबर 7 पर हेमन्त सोरेन का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद भाजपा आजाद नगरमंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन एवं मंडल के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, महामंत्री मुनाजिर खान, मंत्री गुलनार खान, मीडिया प्रभारी गुलाम मुनीरउद्दीन, आईटी सेल प्रभारी सैफ अख्तर, सोशल मीडिया प्रभारी एस के पप्पू, महिला मोर्चा अध्यक्ष मसर्रत खातून, महामंत्री माधुरी सिंह, मंत्रशा खान , महबूब आलम, अजीम खान, राजू मुंडा आदि भाजपा समर्पित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.