October 9, 2026

NEWS TEL

NEWS

10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा सहायता शिविर

सरायकेला: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने और नए मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर दिया गया।
निर्णय लिया गया कि 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा सहायता शिविर सह चुनावी पाठशाला आयोजित की जाएगी। वहीं, 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी।
उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.