पीपला में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से 3 बच्चों सहित 1 बृद्ध महिला की मौत
सांसद ने 10 लाख मुआवजे की माँग।
जमशेदपुर : जमशेदपुर पिपला गांव में तालाब में 11 वोल्ट के तार टूट के गिरने से 3 बच्चा और एक बृद्ध महिला की मौत हो गयी। कुल चार लोगों की मौत हो गया है, एमजीएम में ईलाज के दौरान डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित बताया। वहीं सांसद बिधुत वरण महतो घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। घटना से अक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया। दूसरी तरफ एमजीएम अस्प्ताल में परिजानों का रो रो कर बुरा हाल है। सांसद ने कहाँ कि तारो की जर्जरता पर लिखित शिकायत कई बार की गई मगर विभाग नही सुना और दुर्घटना घट गई सांसद ने विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को 10 लाख का मुआवजा व दोषियों पर उचित कारवाई की मांग की। वही क्षेत्र के विधायक और सांसद ने इस दुघटना पर शोक व्यक्त किया। परिजनों के अनुसार लापरवाह है विभाग। बिजली बिल समय पर मगर काम कुछ नही है।